{"_id":"698d6965f0f66cd9b4063561","slug":"video-sirmour-ex-servicemen-and-their-families-honoured-in-shillai-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: शिलाई में पूर्व सैनिक और उनके परिजनों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: शिलाई में पूर्व सैनिक और उनके परिजनों को मिला सम्मान
एकल विद्यालय अभियान संगठन ने शिलाई में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति आधारित प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में करीब 60 से 70 पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम शिलाई, बीडीओ शिलाई समेत प्रभाग प्रमुख सुनील ठाकुर, अभियान समिति के अध्यक्ष सिकंदर ओक्टा, प्रभाग शिक्षा प्रभारी विजय कंवर, संभाग दक्षिण हिमाचल संस्कार शिक्षा के अध्यक्ष अभियान समिति के उपाध्यक्ष जगत राम शास्त्री, शिक्षा प्रभारी भरत राणा, संभाग प्रमुख अजय गजटा, अभियान समिति के भाग अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, सचिव संजीव कुंडू, भगवत नेगी, जेपी शर्मा, भानु प्रताप सिंह, बाबूराम, कपिल, चांदनी, रेनू वाला, दिनेश कुमार, रणदीप शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।