{"_id":"6a30053acc9eda0bb001016e","slug":"preparations-to-deal-with-disaster-tested-in-sirmauri-tal-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181027-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौरी ताल में आपदा से निपटने की तैयारियां परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौरी ताल में आपदा से निपटने की तैयारियां परखी
विज्ञापन
सिरमौरी ताल में मेगा मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन की जानकारी।प्रदान करती हुई टीम। स्तोत्र : आपदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन, राहत और बचाव का किया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सोमवार को सिरमौरी ताल में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसडीएम द्विज गोयल के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी टीमों तथा आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने और स्थानीय लोगों के प्रभावित होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए तथा राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया गया। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों को सहायता उपलब्ध करवाने और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का अभ्यास किया गया।
एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग और समन्वय से मेगा मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के बाद सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों की पहचान की जाएगी, ताकि भविष्य में आपदा प्रबंधन के दौरान किसी भी तरह की कमी न रहे। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि ऐसी मॉक ड्रिल से घबराने की जरूरत नहीं है। ये अभ्यास संभावित आपदाओं के दौरान जन-धन की हानि कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए जाते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीएमओ केएल भगत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सूर्यकांत सेमवाल, एसडीओ बीएसएनएल दिनेश सहगल, अग्निशमन विभाग केंद्र प्रभारी विनोद कुमार, कंपनी कमांडर होमगार्ड सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण चौहान सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।