सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pump operator oppose the statement of satpalsatti

Sirmour News: विधायक सतपाल सत्ती के बयान पर भड़का पंप ऑपरेटर संघ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
pump operator oppose the statement of satpalsatti
विज्ञापन
-विधायक के व्यवहार को अपमानजनक दिया करार, आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos


-बोले, माफी मांगे सतपाल सत्ती, नहीं तो होगा सड़कों पर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग के आईटीआई प्रशिक्षित पंप ऑपरेटर जिला महासंघ सिरमौर ने विधानसभा में ऊना के विधायक सतपाल सत्ती की ओर से पंप ऑपरेटर वर्ग के खिलाफ की गई गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। महासंघ ने विधायक के इस व्यवहार को कर्मचारी विरोधी और अपमानजनक करार दिया है।

जिला महासंघ के अध्यक्ष मोहन दत्त तोमर, उपाध्यक्ष राजकुमार तोमर, महासचिव परमजीत सिंह व अन्यों ने जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि पंप ऑपरेटर विभाग की वह रीढ़ की हड्डी हैं, जिनके कठिन परिश्रम से न केवल आम जनता, बल्कि खुद माननीयों के घरों तक पानी पहुंचता है। महासंघ ने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि जनसेवा का दम भरने वाले नेता सिर्फ एक रात किसी दुर्गम पंप हाउस में अकेले गुजार कर दिखाएं, तब उन्हें जमीनी हकीकत और सेवा के संघर्ष का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईटीआई डिप्लोमा धारक होने के बावजूद यह वर्ग 25-25 वर्षों तक एक ही पद पर सेवाएं देकर उसी पद से सेवानिवृत्त हो रहा है। बावजूद इसके यह वर्ग पूरी ईमानदारी से कर्तव्य पालन कर रहा है। प्रदेश के अधिकांश पंप हाउस सड़कों से कोसों दूर, खड्डों, नालों और यहां तक कि श्मशान घाटों के समीप बने हैं। वहां ऑपरेटर अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात अकेले ड्यूटी देते हैं। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से कई ऑपरेटरों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना काल में भी इन कर्मचारियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर पानी की सप्लाई सुनिश्चित की थी। ऐसे कर्मवीरों के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग निंदनीय है।

जिला महासंघ सिरमौर ने कड़े लहजे में कहा कि यदि विधायक सतपाल सत्ती ने अपने शब्द वापस नहीं लिए और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो प्रदेश का समस्त पंप ऑपरेटर वर्ग सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। किसी भी अप्रिय स्थिति या कार्य बहिष्कार की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed