पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary distributed food packed

Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन ने स्वयं सेवकों और स्वास्थ्य कर्मियों को वितरित किए फूड पैकेट

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary distributed food packed
पल्स पोलियो बूथ पर कर्मियों को फूड पैकेट प्रदान करते रोटरी क्लब नाहन के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पल्स पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए रोटरी क्लब नाहन ने स्वयं सेवकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फूड पैकेट वितरण सेवा परियोजना का शुभारंभ किया। क्लब की टीम ने अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में एमसीएच सेंटर से फूड पैकेट वितरण अभियान का प्रारंभ किया।
इसके बाद रोटरी क्लब नाहन के सदस्यों ने शहर के सभी पोलियो बूथों का दौरा कर वहां सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य स्वयंसेवकों को फूड पैकेट वितरित किए। क्लब की टीम जाबल का बाग सहित विभिन्न पोलियो बूथों पर पहुंची और अंत में गढ़ा स्थित अंतिम पोलियो बूथ पर भी स्वयंसेवकों को फूड पैकेट वितरित कर उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल का एंड पोलियो नाउ अभियान विश्व के सबसे सफल जनस्वास्थ्य अभियानों में से एक है। क्लब द्वारा पूर्व में सिरमौर जिले के पांच बच्चों के होल इन हार्ट ऑपरेशन भी रोटरी फाउंडेशन के सहयोग से करवाए जा चुके हैं। इस अवसर पर राजेंद्र बंसल, वीके अरोड़ा, आरिफ अब्बास, रूपेश गर्ग, अशोक सिकंद, अश्विनी सैनी सहित अन्य सदस्यों ने भी फूड पैकेट वितरण अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed