{"_id":"6a4120bca7356d2a04098819","slug":"rotary-rcc-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182058-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन ने ग्रेसफुल एजिंग आरसीसी का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन ने ग्रेसफुल एजिंग आरसीसी का किया गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर रहेगा फोकस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समाज सेवा को समर्पित ग्रेसफुल एजिंग नाम से रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (आरसीसी) का गठन किया है। नवगठित आरसीसी समाज के विभिन्न जनहित कार्यों के साथ-साथ विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करेगी।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (आरसीसी) स्थानीय स्वयंसेवकों का ऐसा समूह है, जो सेवा से ऊपर स्वयं के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसका उद्देश्य समाज की आवश्यकताओं की पहचान कर सेवा परियोजनाओं का संचालन करना, रोटरी क्लब के सहयोग से जनकल्याणकारी गतिविधियों को सफल बनाना तथा समुदाय में नेतृत्व, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि आरसीसी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी। इस अवसर पर कमलेश पुंडीर को ग्रेसफुल एजिंग आरसीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सब्बरवाल, कृष्णचंद सोहेल, विजय सोहेल, भविष्य गौतम, राजेंद्र बंसल, श्यामलाल खेंदरी, ललित शर्मा सहित रोटरी क्लब नाहन एवं आरसीसी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।-- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समाज सेवा को समर्पित ग्रेसफुल एजिंग नाम से रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (आरसीसी) का गठन किया है। नवगठित आरसीसी समाज के विभिन्न जनहित कार्यों के साथ-साथ विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करेगी।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (आरसीसी) स्थानीय स्वयंसेवकों का ऐसा समूह है, जो सेवा से ऊपर स्वयं के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसका उद्देश्य समाज की आवश्यकताओं की पहचान कर सेवा परियोजनाओं का संचालन करना, रोटरी क्लब के सहयोग से जनकल्याणकारी गतिविधियों को सफल बनाना तथा समुदाय में नेतृत्व, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरसीसी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी। इस अवसर पर कमलेश पुंडीर को ग्रेसफुल एजिंग आरसीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सब्बरवाल, कृष्णचंद सोहेल, विजय सोहेल, भविष्य गौतम, राजेंद्र बंसल, श्यामलाल खेंदरी, ललित शर्मा सहित रोटरी क्लब नाहन एवं आरसीसी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन