{"_id":"6a5079330af2f1bd8b0e39de","slug":"sirmaur-ganesh-temple-18kg-silver-palanquin-theft-dadahu-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सिरमौर के गणेश मंदिर से 45 लाख की चांदी की पालकी चोरी, चढ़ावे की नकदी और सोने के कुंडल भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सिरमौर के गणेश मंदिर से 45 लाख की चांदी की पालकी चोरी, चढ़ावे की नकदी और सोने के कुंडल भी ले गए चोर
Fri, 10 Jul 2026 10:19 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:19 AM IST
सार
सिरमौर जिले के ददाहू क्षेत्र स्थित गणेश मंदिर में बुधवार रात बड़ी चोरी हुई। चोर 18 किलो चांदी की पालकी, भगवान गणेश के सोने के कुंडल और करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी के तार काटकर डीवीआर भी साथ ले लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गणेश मंदिर/ मंदिर से चोरी की गई पालकी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर जिले के सैनधार क्षेत्र में स्थित कोटला मोलर पंचायत के गणेश मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बुधवार रात अज्ञात चोर मंदिर से करीब 18 किलोग्राम चांदी की पालकी, भगवान गणेश के सोने के कुंडल और चढ़ावे की करीब 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मंदिर समिति ने चोरी हुई चांदी की पालकी की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और उसके बाद रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इसके बाद मुख्य द्वार और अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि मंदिर गांव के बीचोंबीच स्थित है, लेकिन देर रात हुई इस घटना की भनक किसी स्थानीय व्यक्ति को नहीं लगी। वीरवार सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद मंदिर समिति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मंदिर समिति के प्रधान अर्जुन ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सुराग तलाश रही है। पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।