{"_id":"6a50c1e28afdc1ae0f0e233a","slug":"video-nahan-retaining-wall-collapses-after-heavy-rain-dc-priyanka-verma-inspects-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Rain: नाहन में जर्जर डंगा ढहा, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और विधायक अजय सोलंकी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Rain: नाहन में जर्जर डंगा ढहा, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और विधायक अजय सोलंकी ने किया निरीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:26 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर-7 स्थित बड़ा चौक की जोशियों वाली गली में शुक्रवार को एक जर्जर डंगा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों का संपर्क मार्ग बाधित हो गया, जबकि आसपास के मकानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त प्रियंका वर्मा, विधायक अजय सोलंकी और एसडीएम राजीव सांख्यान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
डंगा ढहने से ऊपरी हिस्से की जमीन खिसक गई है, जिससे ऊपर बने मकानों की नींव प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण जिले में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।