{"_id":"69c7d32ee0ce8ce9050c8f06","slug":"sirmaur-league-cricket-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175111-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लीगल लायंस नाहन ने स्पार्टन वाॅरियर्स को 10 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लीगल लायंस नाहन ने स्पार्टन वाॅरियर्स को 10 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
-अक्षित कंवर की 51 रन की पारी भी नहीं टाल सकी स्पार्टन की हार
बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में खेले जा रहे सिरमौर क्रिकेट लीग के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में खेले जा रहे सिरमौर क्रिकेट लीग के मुकाबले में लीगल लायंस नाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पार्टन वाॅरियर्स को 10 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीगल लायंस नाहन ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।
हिमांशु ने 20 रन और सुरिंद्र नागवा ने 27 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में अश्वनी शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। संदीप सिंह ने नाबाद 26 रन बनाए। स्पार्टन वाॅरियर्स की ओर से पारस सूद ने 3, अक्षित कंवर ने 2 विकेट और आशीष शर्मा को 1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन वाॅरियर्स की टीम 20 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अक्षित कंवर ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शौर्य ने 29 और नितिश शर्मा ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। लीगल लायंस के अश्वनी शर्मा ने 3, हिमांशु, सुरिंद्र नागवान और एडवोकेट राजेश जियो ने 2-2 विकेट हासिल किए। संवाद
Trending Videos