{"_id":"69c7be7de2476d9b1a00812c","slug":"state-govt-increasing-petro-disel-rate-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175087-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डीजल-पेट्रोल पर केंद्र ने दी राहत, हिमाचल सरकार बढ़ा रही बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डीजल-पेट्रोल पर केंद्र ने दी राहत, हिमाचल सरकार बढ़ा रही बोझ
विज्ञापन
विज्ञापन
-भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने जड़े आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। भाजपा के जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा और जिला महासचिव रणबीर ठाकुर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से ईंधन के दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर आम जनता को महंगाई से राहत देने का प्रयास किया गया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि ईंधन सस्ता होने से परिवहन लागत घटेगी, जिससे खाद्यान्न, भवन निर्माण सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों में भी कमी आएगी। इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही पेट्रोल-डीजल पर 10.40 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ाया और अब फिर 5 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त कर लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर हो चुकी है और भारी कर्ज के बावजूद विकास कार्यों में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही। सरकार का बजट जनहित के बजाय अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos