फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swchta program in sarnha college

Sirmour News: स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
swchta program in sarnha college
सराहां महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को जानकारी देती वक्ता। स्रोत आयोजक
-राजकीय महाविद्यालय सराहां में कार्यशाला,
विज्ञापन

- मासिक धर्म स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली पर दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मोल्लम डोलमा ने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली व्यक्ति के आत्मविश्वास, कार्यक्षमता और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की सदस्य प्रो. जीना गुप्ता ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक रूढ़ियों पर चर्चा करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त आराम करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. रीमा शर्मा और प्रियंका सराओ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 93 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन के उपयोग की भी जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा जताई।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed