सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tb free 56 panchyats will be honoured in sirmaur

Sirmour News: जिले की 56 पंचायतें टीबी मुक्त होने पर होंगी सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
tb free 56 panchyats will be honoured in sirmaur
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव--
Trending Videos



-जिला स्तर पर सत्यापन के बाद रिपोर्ट निदेशालय को भेजी

-चार पंचायतों को स्वर्ण, 11 को रजत और 41 को कांस्य मिलेगा

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की 56 पंचायतों को क्षयरोग (टीबी) मुक्त होने पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें चार पंचायतों को स्वर्ण, 11 को रजत और 41 को कांस्य पदक से नवाजा जाएगा। यह सम्मान जिला स्तर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट निदेशालय शिमला को भेज दी है।

दरअसल, सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जिले में पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार तीन वर्ष तक टीबी मुक्त रहने वाली पंचायत को स्वर्ण पदक दिया जाता है। इसी क्रम में जिले की 56 पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तर पर चयनित इन पंचायतों का जिला स्तर पर गहन सत्यापन किया गया। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय और मेडिकल कॉलेज नाहन की संयुक्त टीम ने स्वर्ण, रजत और कांस्य के दावों की जांच की। टीम ने दस्तावेजों की पुष्टि कर रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। अंतिम मंजूरी के बाद इन पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

---

इनसेट-1

स्वर्ण और रजत के लिए चयनित पंचायतें

जानकारी के अनुसार स्वर्ण पदक के लिए चार पंचायतों ने दावा किया है। इनमें स्वास्थ्य खंड राजगढ़, संगड़ाह, पच्छाद और शिलाई से एक-एक हैं। वहीं रजत पदक के लिए 11 पंचायतों का चयन हुआ है। इनमें धगेड़ा, राजगढ़ और राजपुर की दो-दो, शिलाई और पच्छाद की एक-एक और संगड़ाह खंड की तीन पंचायतें शामिल हैं।

---

इनसेट-2

कांस्य पदक के लिए 41 पंचायतें

जिले में कांस्य पदक के लिए 41 पंचायतों का चयन हुआ है। इनमें धगेड़ा की छह, पच्छाद की पांच, राजगढ़ की सात, राजपुर की आठ, संगड़ाह की दस और शिलाई की पांच पंचायतें शामिल हैं।

---

इनसेट-3

जांच के बाद भेजी गई रिपोर्ट

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि 56 पंचायतों का सत्यापन कर रिपोर्ट शिमला भेज दी गई है। जिला स्तरीय टीम ने गहन जांच के बाद यह प्रक्रिया पूरी की है। अंतिम निर्णय के बाद पंचायत प्रधानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed