{"_id":"6a84600b6714c5a776099c6b","slug":"teachers-at-teeldhar-school-are-changing-every-day-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186390-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टीलधार स्कूल में हर रोज बदल रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टीलधार स्कूल में हर रोज बदल रहे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राउंड रिपोर्ट
दो साल से प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रही पाठशाला
दुर्गम क्षेत्र में नियुक्ति के शिक्षक करवा लेते हैं आदेश रद्द
शिक्षा विभाग ने स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के लिए भेजी मांग, आदेश का इंतजार
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की खूडद्राबिल पंचायत स्थित प्राथमिक पाठशाला टीलधार पिछले करीब दो वर्षों से स्थायी शिक्षक की नियुक्ति का इंतजार कर रही है। स्कूल में स्थायी शिक्षक नहीं होने के कारण नजदीकी संगम पाठशालाओं से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजकर व्यवस्था चलाई जा रही है। सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग शिक्षक स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित हो रही है।
स्कूल में नौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के बाद कई शिक्षक अपने आदेश रद्द करवा लेते हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग को पढ़ाई जारी रखने के लिए आसपास की पाठशालाओं से प्रतिदिन एक शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजना पड़ रहा है।
एसएमसी प्रधान प्रताप सिंह और अभिभावक मित्र सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से स्कूल में यही व्यवस्था चल रही है। सप्ताह के छह दिन अलग-अलग स्कूलों से अलग-अलग शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर टीलधार पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिक्षक बदलने से बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित होती है। साथ ही जिन स्कूलों से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है, वहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि आसपास के अन्य स्कूल गांव से काफी दूर हैं। ऐसे में वे बच्चों को वहां भेजने में असमर्थ हैं और मजबूरी में टीलधार स्कूल में ही उनकी पढ़ाई जारी रखनी पड़ रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द स्थायी शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई नियमित हो सके और अन्य स्कूलों की व्यवस्था भी प्रभावित न हो।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ददाहू सतीश शर्मा ने बताया कि टीलधार स्कूल में स्थायी शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण नजदीकी संगम पाठशालाओं से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजकर व्यवस्था चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य स्कूल को बंद होने से बचाना और बच्चों की पढ़ाई बाधित न होने देना है। उन्होंने बताया कि स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के लिए विभाग को मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक नियुक्ति संबंधी आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।