{"_id":"69e0ec62332028bab50abc35","slug":"training-to-ladies-nahan-news-c-177-1-ssml1028-176536-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: यूकोआरसेटी सिरमौर महिलाओं को दिखा रहा स्वरोजगार की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: यूकोआरसेटी सिरमौर महिलाओं को दिखा रहा स्वरोजगार की राह
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन कार्यालय में 30 महिलाएं ले रहीं सौंदर्य प्रसाधन के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें घर के पास ही स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूकोआरसेटी) नाहन के प्रयास लगातार जारी हैं। इन दिनों संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की 30 महिलाओं को ब्यूटीशियन के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रतिभागी महिलाओं के लिए रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। संस्थान की निदेशक मंजीत ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 50 वर्ष की आयु के बीच की महिलाएं और युवतियां इसका लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर संस्थान की ओर से अधिकृत प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जो बैंक से ऋण प्राप्त करने में मददगार होगा। निदेशक मंजीत ने स्पष्ट किया कि यूकोआरसेटी का प्रयास केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं को सफल उद्यमी बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, ग्राहकों से व्यवहार और सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी भी दी जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X