फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tree plantation in gutanpur

Sirmour News: घुतनपुर में चला पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
tree plantation in gutanpur
वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते हुए तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज व अन्य। स्रो
डीएफओ पांवटा और तहसीलदार समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन मंडल पांवटा के तहत पड़ने वाले ग्राम घुतनपुर में हरियाली अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान डीएफओ पांवटा साहिब, तहसीलदार समेत पंचायत प्रधान, अन्य प्रतिनिधियों, वन कर्मियों व ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान वन विभागीय अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों आम, हरड़ और नींबू सहित अन्य फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
वन मंडल पांवटा साहिब के तहत पड़ने वाले घुतनपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अभियान में तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज, डीएफओ वेद प्रकाश ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपे गए। डीएफओ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पातलियों के प्रधान मोहन सिंह सहोता, पूर्व प्रधान दाता राम चौहान, फॉरेस्ट गार्ड हिमानी, नसीम, शिवराम पंडित, गुर्जर आलमगीर, बशीर, वीरू, नसीम व रवि समेत घुतनपुर के ग्रामीण भी मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed