सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   trilokpur link road

Sirmour News: जोहड़ों क्षेत्र में त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर बहता पानी बना मुसीबत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
trilokpur link road
त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर जोहड़ों क्षेत्र में सड़क पर बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट--
Trending Videos

सचित्र--


-सड़क को हो रहा नुकसान और पैदल राहगीर भी बुरी तरह परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर जोहड़ों क्षेत्र में लगातार सड़क पर बहता पानी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। दिनभर सड़क पर पानी जमा रहने से न केवल आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय उद्यमियों और राहगीरों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सड़क पर लगातार बहते पानी से सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस मामले को लेकर जब विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क पर इस तरह पानी बहाना नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बाबू राम ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया जाएगा और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उद्योग विभाग और जलशक्ति विभाग के सूत्रों के मुताबिक उक्त स्थान पर विभाग की ओर से जारी कोई ऐसा कनेक्शन नहीं है जिससे दिनभर पानी बहता रहे।

ये पानी किसी निजी बोरवेल का हो सकता है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र ने बताया कि सड़क पर यदि किसी निजी बोरवेल का पानी जमा हो रहा है तो उसकी जांच की जाएगी कि बोरवेल के लिए अनुमति ली गई है या नहीं, यदि नहीं तो आगामी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed