{"_id":"69c93823caaa34738f007428","slug":"two-died-in-car-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175211-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदल में हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बांदल-सुराख सड़क पर बांदल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक अनिल कुमार (35) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी खाला क्यार व गुमान सिंह (48) पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया।
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुमान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए रैफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
संवाद
Trending Videos