{"_id":"6a6de8593d3772243f08a907","slug":"uriya-khad-supply-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184973-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: यूरिया खाद की नई खेप सिरमौर पहुंची, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: यूरिया खाद की नई खेप सिरमौर पहुंची, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
-हिमफेड की मासिक बैठक में जानकारी, एनएफएल की खेप भी जल्द आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। खरीफ सीजन के बीच यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे सिरमौर के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। हिमफेड के माध्यम से इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की यूरिया खाद की दूसरी खेप जिले में पहुंच गई है और विभिन्न बिक्री केंद्रों पर इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। हिमफेड के क्षेत्रीय कार्यालय नाहन में आयोजित मासिक बैठक में यह जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता हिमफेड के जिला निदेशक राजीव ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर उपलब्ध स्टॉक के अनुसार किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की यूरिया खेप भी जल्द मिलने की उम्मीद है, जिससे जिले में खाद की उपलब्धता और बेहतर होगी।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब केंद्र में 540 बैग, टिंबी में 1340 बैग, नाहन में 340 बैग, सराहां में 560 बैग, गिरिपुल में 740 बैग तथा नौहराधार में 270 बैग यूरिया पहुंच चुकी है। जबकि धामला, संगड़ाह और जमटा केंद्रों पर अभी खाद नहीं पहुंची है। इन केंद्रों पर भी एक-दो दिन के भीतर आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि नाहन में जल्द ही सीसीआई सीमेंट की बिक्री भी शुरू की जाएगी। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को यहां रियायती दरों पर सीमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जमटा बिक्री केंद्र पर हाल ही में सीमेंट की बिक्री शुरू की गई है, जहां हर माह करीब चार हजार बैग की बिक्री हो रही है।
जिला निदेशक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके बावजूद जो भी खाद उपलब्ध हो रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर किसानों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि खेती प्रभावित न हो।
बैठक में हिमफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक मदन सिंह ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा कराई। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारी और जिले के विभिन्न विक्रेता भी उपस्थित रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-हिमफेड की मासिक बैठक में जानकारी, एनएफएल की खेप भी जल्द आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। खरीफ सीजन के बीच यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे सिरमौर के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। हिमफेड के माध्यम से इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की यूरिया खाद की दूसरी खेप जिले में पहुंच गई है और विभिन्न बिक्री केंद्रों पर इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। हिमफेड के क्षेत्रीय कार्यालय नाहन में आयोजित मासिक बैठक में यह जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता हिमफेड के जिला निदेशक राजीव ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर उपलब्ध स्टॉक के अनुसार किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की यूरिया खेप भी जल्द मिलने की उम्मीद है, जिससे जिले में खाद की उपलब्धता और बेहतर होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब केंद्र में 540 बैग, टिंबी में 1340 बैग, नाहन में 340 बैग, सराहां में 560 बैग, गिरिपुल में 740 बैग तथा नौहराधार में 270 बैग यूरिया पहुंच चुकी है। जबकि धामला, संगड़ाह और जमटा केंद्रों पर अभी खाद नहीं पहुंची है। इन केंद्रों पर भी एक-दो दिन के भीतर आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि नाहन में जल्द ही सीसीआई सीमेंट की बिक्री भी शुरू की जाएगी। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को यहां रियायती दरों पर सीमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जमटा बिक्री केंद्र पर हाल ही में सीमेंट की बिक्री शुरू की गई है, जहां हर माह करीब चार हजार बैग की बिक्री हो रही है।
जिला निदेशक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके बावजूद जो भी खाद उपलब्ध हो रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर किसानों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि खेती प्रभावित न हो।
बैठक में हिमफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक मदन सिंह ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा कराई। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारी और जिले के विभिन्न विक्रेता भी उपस्थित रहे।