पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   valmiki community bhavan work begin

Sirmour News: वाल्मीकि सामुदायिक भवन की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
valmiki community bhavan work begin
श्री वाल्मीकि सामुदायिक भवन नाहन की चारदिवारी के निर्माण कार्य का शुभारंभ करती महिलाएं। स्रोत:
सचित्र-
विज्ञापन






संवाद न्यूज़ एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। युवा विकास क्लब के सौजन्य से श्री वाल्मीकि समाज की बैठक नाहन में हुई। बैठक के दौरान सामुदायिक भवन की चहारदीवारी के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। इस कार्य की देख-रेख के लिए कमेटी भी गठित की गई। इसमें मनोज (टोनी), विशाल, कृष्ण लता, रिंकू बाला, गौतम व अजय को शामिल किया गया। चहारदीवारी और टाइलों के कार्य पर 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
युवा विकास क्लब के प्रधान राजेश भुम्बक ने बताया कि श्री वाल्मीकि जयंती पर चहारदीवारी की बात विधायक अजय सोलंकी के समक्ष उठाई गई थी। इस कार्य के लिए उन्होंने 11 लाख रुपये की राशि मंजूर करवाई है। उन्होंने बताया कि कई दूसरे कार्यों को भी विधायक ने समय रहते पूरा करवाया है। इसके लिए समाज उनका आभारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के प्रधान विजय चौरिया, नवजीवन वाल्मीकि समाज के प्रधान श्याम लाल, महिला मंडल प्रधान सरोज भारती, हरीश कल्याण, अच्छपाल नारनौल, पार्षद प्रदीप सहोत्रा, राकेश, मनोज, लाजपत राय, रिंकू बाला, कृष्ण लता, लवली, रोबिन, अजय व रोशन आदि मौजूद रहे।----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed