{"_id":"6a4111b17fb30fed870f7cb6","slug":"vikas-ki-baat-phc-kamrow-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182036-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कमरऊ में 1.25 करोड़ से बनेगा नया पीएचसी भवन, निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कमरऊ में 1.25 करोड़ से बनेगा नया पीएचसी भवन, निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
(विकास की बात)गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमरऊ में प्रस्तावित पीएचसी भवन योजना का निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कर बात--
-क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
-मौजूदा पीएचसी भवन दशकों पुराना होने के कारण खस्ताहाल में
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमरऊ में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में दो मंजिला अस्पताल भवन और सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा। नया भवन बनने से वर्षों पुराने जर्जर अस्पताल भवन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मौजूदा पीएचसी भवन दशकों पुराना होने के कारण काफी खस्ताहाल हो चुका है। इससे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नए भवन की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आवाज उठाते रहे। पिछले वर्ष सात जनवरी को शिलाई के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भवन निर्माण योजना का शिलान्यास किया था।
योजना के तहत करीब 92 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा, जबकि शेष राशि सुरक्षा दीवारों सहित अन्य कार्यों पर खर्च होगी। ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला शर्मा, पूर्व प्रधान खतरी सिंह ठाकुर, मोहन ठाकुर, बहादुर सिंह, तोता राम, सिंघा राम शर्मा, उदय राम शर्मा, एमआर ठाकुर, कंवर ठाकुर, भरत ठाकुर, शेर सिंह, मुंशी राम तोमर, प्रताप ठाकुर, मनीराम तोमर, अनिल अत्री, सुनील ठाकुर, प्रवेश शर्मा और मनीव जिया राम सहित अन्य ग्रामीणों ने इस कार्य के शुरू होने पर सरकार और विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
नए भवन में ओपीडी कक्ष, चिकित्सकों के कक्ष, स्वास्थ्य जांच की आधुनिक सुविधाएं तथा मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। भवन बनने से अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। भवन के बनने से कमरऊ पंचायत के मुनाणा, शालना, चौकी, शुकारा, पारलों, खजियार, देवलां, बोहल, बनाणा, बलदवा, खुईनल, गुईला, तिलौरधार, शमाहां, पमता सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत ने बताया कि कमरऊ पीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा जून 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास रहेगा। भवन बनने के बाद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में आवश्यक संसाधनों का भी विस्तार किया जा सकेगा।-- -- -- -- -- -- -- -- --
बदलाव:
विज्ञापन
-क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
-मौजूदा पीएचसी भवन दशकों पुराना होने के कारण खस्ताहाल में
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमरऊ में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में दो मंजिला अस्पताल भवन और सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा। नया भवन बनने से वर्षों पुराने जर्जर अस्पताल भवन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी और क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मौजूदा पीएचसी भवन दशकों पुराना होने के कारण काफी खस्ताहाल हो चुका है। इससे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नए भवन की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आवाज उठाते रहे। पिछले वर्ष सात जनवरी को शिलाई के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भवन निर्माण योजना का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
योजना के तहत करीब 92 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा, जबकि शेष राशि सुरक्षा दीवारों सहित अन्य कार्यों पर खर्च होगी। ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला शर्मा, पूर्व प्रधान खतरी सिंह ठाकुर, मोहन ठाकुर, बहादुर सिंह, तोता राम, सिंघा राम शर्मा, उदय राम शर्मा, एमआर ठाकुर, कंवर ठाकुर, भरत ठाकुर, शेर सिंह, मुंशी राम तोमर, प्रताप ठाकुर, मनीराम तोमर, अनिल अत्री, सुनील ठाकुर, प्रवेश शर्मा और मनीव जिया राम सहित अन्य ग्रामीणों ने इस कार्य के शुरू होने पर सरकार और विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
नए भवन में ओपीडी कक्ष, चिकित्सकों के कक्ष, स्वास्थ्य जांच की आधुनिक सुविधाएं तथा मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। भवन बनने से अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। भवन के बनने से कमरऊ पंचायत के मुनाणा, शालना, चौकी, शुकारा, पारलों, खजियार, देवलां, बोहल, बनाणा, बलदवा, खुईनल, गुईला, तिलौरधार, शमाहां, पमता सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत ने बताया कि कमरऊ पीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा जून 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास रहेगा। भवन बनने के बाद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में आवश्यक संसाधनों का भी विस्तार किया जा सकेगा।
बदलाव: