{"_id":"6a203534bf0a4de50e004893","slug":"water-bill-issues-nahan-news-c-177-1-ssml1028-180107-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 120 उपभोक्ताओं को जलशक्ति विभाग का अंतिम अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 120 उपभोक्ताओं को जलशक्ति विभाग का अंतिम अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में पानी का बिल डकार कर बैठे डिफाल्टरों की अब खैर नहीं है। जलशक्ति विभाग ने मुफ्त की सुख-सुविधाएं ले रहे ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर ली है।
विभाग ने शहर के करीब 120 ऐसे बड़े डिफाॅल्टरों को चिह्नित किया है, जिन्होंने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया है। इन डिफाॅल्टरों को विभाग की ओर से कई-कई बार फोन भी किए जा चुके हैं और लोक अदालत में मामला लगाया जा चुका है। बावजूद इसके ये उपभोक्ता पानी का बिल भरने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को सात दिन की अंतिम चेतावनी जारी की गई है। मियाद पूरी होने के बाद विभाग बिना किसी सूचना के सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा।
-- -बाक्स
10-10 हजार से ऊपर पहुंचा बकाया
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के करीब 120 उपभोक्ताओं पर 10-10 हजार रुपये से अधिक का बकाया लंबित है। विभाग ने इन्हें कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन बिलों की अदायगी नहीं की गई। अब विभाग ने साफ कर दिया है कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान न करने पर इन घरों और प्रतिष्ठानों के नल काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -बाक्स
खपत बढ़ी और जलापूर्ति में 20 लाख लीटर की कमी
भीषण गर्मी के बीच नाहन शहर में पानी की समस्या गहराने लगी है। विभाग के मुताबिक, शहर की पेयजल योजना को आसपास के कई नए इलाकों से इंटरलिंक किया गया है, जिसके कारण शहर को मिलने वाली प्रतिदिन की सप्लाई में 15 से 20 लाख लीटर की भारी कमी आई है। इसके अलावा, गिरी उठाऊ पेयजल योजना में बार-बार हो रहे शटडाउन और तकनीकी खराबी ने भी विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
सहायक अभियंता ने चुनौतियों के बीच सुचारू आपूर्ति का भरोसा तो दिया है, लेकिन साथ ही शहरवासियों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत को देखते हुए लोग इसका सदुपयोग करें और जल संरक्षण में सहयोग दें ताकि संकट को टाला जा सके।
-- -- संवाद

Trending Videos