{"_id":"69c7c922b045354b8100930c","slug":"water-problem-in-machlah-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175100-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पच्छाद क्षेत्र के 12 गांवों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पच्छाद क्षेत्र के 12 गांवों में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो सप्ताह से मछलाहां उठाऊ पेयजल योजना ठप
-ग्रामीणों में रोष, आपूर्ति न होने पर दी चक्का जाम की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मछलाहां उठाऊ पेयजल योजना से जुड़े करीब 12 के करीब गांवों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में भारी रोष है। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीण जलशक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते दो सप्ताह से क्षेत्र के काहन, बनाहां की सेर, चड़क, काली लोहाड़ी, बेलगी, शवज, शीरत सहित कई गांवों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को मजबूरन नालों और खालों का गंदा पानी पीना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीण राजेश ठाकुर, सुधीर ठाकुर, पूर्व प्रधान अनूप शर्मा, अमित ठाकुर, रोशन लाल, बाबूराम, रतन ठाकुर, भूप सिंह, रमेश, जगदीश सिंह, मोहन सिंह, सत्य प्रकाश, सागर सिंह और कौशल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि पानी न मिलने से जहां पीने के पानी का संकट गहरा गया है, वहीं मवेशियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो रविवार को बनाहां की सेर में चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रांशुल शर्मा ने बताया कि 18 मार्च को पंपिंग मशीनरी में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे 22 मार्च को ठीक कर लिया गया था। हालांकि मशीन को दोबारा जोड़ने पर फिर से समस्या उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि नई मशीनरी लगाकर जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
Trending Videos