{"_id":"69d39996c30e91e669050da1","slug":"weather-and-patients-in-nahan-medical-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175752-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मौसम में आए बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मौसम में आए बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन वार्ड में उपचार के लिए खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन में भारी भीड़, 285 उपचार को पहुंचे
-सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर और संक्रमण में चपेट में आ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर और विभिन्न संक्रमण की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका असर सोमवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी में देखने को मिला, जहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में कुल 1230 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक 285 मरीजों ने उपचार करवाया। इसके अलावा नेत्र विभाग में 103, बाल रोग विभाग में 103, सर्जरी में 87, आर्थो में 136 और गायनी विभाग में 121 मरीजों ने इलाज कराया।
मेडिसिन ओपीडी के बाहर दोपहर बाद तक लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीज खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ लोग जमीन या बेंच पर बैठकर समय काटते दिखे। गायनी और आर्थो ओपीडी में भी कमोबेश यही स्थिति रही, जहां मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में भीड़ बढ़ने की एक बड़ी वजह रविवार का अवकाश भी माना जा रहा है। रविवार को ओपीडी बंद रहने के चलते सोमवार को मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सीमित डॉक्टरों के चलते सभी मरीजों को समय पर देख पाना चुनौती बन गया है, जिससे ओपीडी के बाहर भीड़ और इंतजार दोनों बढ़ रहे हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने भी माना कि चिकित्सकों की कमी के कारण दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और उपलब्ध संसाधनों के तहत व्यवस्थाओं को सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है। संवाद
Trending Videos