सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat purchaging from 8 april in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में गेहूं की सरकारी खरीद 8 अप्रैल से होगी शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
wheat purchaging from 8 april in sirmaur
विज्ञापन
-2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित, एक मार्च से शुरू हो गया है पंजीकरण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत गेहूं की सरकारी खरीद 8 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। गेहूं खरीद कार्य सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के माध्यम से अधिसूचित खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौलाकुआं में की जाएगी। उप निदेशक कृषि साहब सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल https://hpappp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया एक मार्च से शुरू की जा चुकी है। किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण स्वयं अथवा नजदीकी लोकमित्र केंद्र/सीएससी के माध्यम से कर सकते है। बिना पंजीकरण के खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री संभव नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि संबंधित दस्तावेज (जमाबंदी/ततीमा) तथा मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन हेतु दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह साफ करके एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खरीद केंद्रों पर लाएं। गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए तथा अनाज में मिट्टी, कंकड़, भूसा आदि की मिलावट नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह कटाई एवं मड़ाई के दौरान सावधानी बरतें तथा बारिश व नमी से फसल को सुरक्षित रखें। अपनी उपज को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें ताकि गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed