{"_id":"694bede3f17045d136047908","slug":"youth-congress-pradarshan-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-167837-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मनरेगा का नाम बदलने पर भड़की यूथ कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मनरेगा का नाम बदलने पर भड़की यूथ कांग्रेस
विज्ञापन
नाहन में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नाहन में किया प्रदर्शन और केंद्र सरकार का फूंका पुतला
कहा, मनरेगा के नाम बदलकर केंद्र सरकार ने किया राष्ट्रपिता का अपमान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मनरेगा का नाम बदलने पर यूथ कांग्रेस भड़क गई। बुधवार को नाहन में यूथ कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नाहन शहर में आक्रोश रैली निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया।
जिला अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने बताया कि आज देश की केंद्र सरकार योजनाओं का नाम बदलकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। मनरेगा का नाम बदलना देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं में आक्रोश है। मनरेगा योजना के तहत लोगों को रोजगार मिल रहा था, लेकिन आज केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर आम लोगों के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में देश भर में उग्र आंदोलन किए जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos