सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   180 patients are getting treatment for joint pain through acupressure therapy.

Solan News: एक्यूप्रेशर थैरेपी से 180 मरीज करवा रहे जोड़ो के दर्द का इलाज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मंदिर संगठन जयपुर ने कंडाघाट में लगाया निशुल्क शिविर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/कंडाघाट। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा श्रीनगर कंडाघाट परिसर में आरोग्य मंदिर संगठन जयपुर (राजस्थान) की ओर से एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें एक्यू प्रेशर थैरेपी के माध्यम से 180 मरीज अपने जोड़ो के दर्द का इलाज करवा रहे हैं। शिविर में दो डॉक्टरों की देखरेख में इस थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों की ओर से मरीजों को ठीक स्वस्थ्य रहने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। डॉ. इशू ने बताया कि शिविर के दौरान मरीजों की एक्सीडेंटल समस्याएं, पैरालाइसिस, जोड़ों का दर्द, डिस्क की समस्या, घुटनों का दर्द, मोटापा, साइटिक, कंधे का दर्द, थाइराइड, शुगर और घबराहट होने जैसी कई समस्याओं का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में एक बार आने वाले मरीज को अधिक लाभ के लिए दोबारा से बुलाया जा रहा है। शिविर में डॉ. शैंपी वर्मा ने भी मरीजों के उपचार में अपना योगदान दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शिविर में आने वाले अधिकतर मरीजों को लाभ पहुंचा है और बुजुर्गों को भी फायदा हुआ है। कहा कि शिविर लगाने का उद्देश्य मरीजों की समस्याओं का उनके घरद्वार पर जाकर इलाज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed