सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water cooler at Solan Regional Hospital is out of order, hundreds of liters of water is wasted

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वाटर कूलर खराब, सैकड़ों लीटर व्यर्थ बह रहा पानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद को तरस रहे तीमारदार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जहां एक ओर शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में लगा एकमात्र वाटर फिल्टर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। आलम यह है कि इस फिल्टर से या तो पानी लगातार बहता रहता है, या फिर आना ही पूरी तरह बंद हो जाता है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि फिल्टर खराब होने के कारण पानी साफ भी नहीं हो रहा है और वार्ड में दाखिल बेबस मरीज इसी दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि इस फिल्टर को पहले भी कई बार ठीक करवाया गया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। मेडिकल वार्ड में दाखिल मरीजों के लिए यह फिल्टर ही पानी का एकमात्र सहारा है। अब फिल्टर से चौबीसों घंटे पानी रिसने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में अस्पताल में पानी का संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आपातकालीन वार्ड के बाहर बीमारी फैलने का खतरा
अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर रखे गए वाटर कूलर की स्थिति और भी बदतर है। यहां वाटर प्यूरीफायर को सीधे मुख्य पाइप से पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को थोड़ा-बहुत साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। इसी कूलर से आपातकालीन वार्ड में आने वाले गंभीर मरीजों के परिजन और छोटे बच्चे भी पानी पी रहे हैं, जिससे अस्पताल परिसर में ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फिल्टर के खराब होने का मामला ध्यान में आते ही इसे तुरंत ठीक करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन मरीजों की सेहत और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस भीषण गर्मी में अस्पताल परिसर में मरीजों को पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed