{"_id":"6a0f4e446a36961483005bec","slug":"high-blood-pressure-medicine-is-out-of-stock-at-regional-hospital-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-169848-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उच्च रक्तचाप की दवा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उच्च रक्तचाप की दवा खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी मेडिकल स्टारों पर भी नहीं मिल पा रही दवा, मरीजों को हो रही परेशानी
अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजे गए दवा के प्रस्ताव भी कर दिए रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उच्च रक्तचाप के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवा एमलोडिपाइन ही खत्म हो गई है। इस कारण अब मरीजों को अस्पताल में यह दवा नहीं मिल रही। रोजाना दर्जनों मरीजों को चिकित्सक यह दवा लिखते हैं। मरीजों को डॉक्टरों की ओर से लिखी जाने वाली 5 एमजी तक की यह दवा निजी दवा दुकानों पर नहीं मिल पाती, हालांकि इसका 10 एमजी से ऊपर का सॉल्ट मौजूद रहता है, जिसे डॉक्टर कम ही लिखते हैं।
ऐसे में उच्च रक्तचाप की बीमारी के जूझ रहे कई मरीजों को परेशानी खड़ी हो रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दवा खरीद के लिए दो बार प्रस्ताव भेजा, मगर दोनों बार रद्द कर दिया। हालांकि यह तर्क भी नहीं दिया गया कि यह प्रस्ताव रद्द क्यों किया गया, जिससे अस्पताल प्रशासन भी असमंजस में है। इससे अस्पताल में दवा समय पर नहीं पहुंच पा रही है। एमलोडिपाइन दवा का उपयोग उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करके हार्ट पर भी प्रेशर कम करता है, जबकि अब दवा न मिलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कैल्शियम की दवा का भी नहीं आ रहा स्टॉक
अस्पताल प्रशासन की ओर से कई महीनों से कैल्शियम की दवा के खत्म होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जा रही है। वहीं दवा के लिए प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। इस कारण गर्भवती महिलाओं का कैल्शियम की दवा लेने के लिए भी अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
दवा खत्म होने से पहले ही प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, लेकिन कुछ दवाओं स्टॉक नहीं मिल रहे हैं, तो कुछ के प्रस्ताव को ही जारी नहीं हो रहे हैं। इस कारण लोगों को दवाएं समय पर नहीं मिल पा रही है। प्रशासन लोगों को दवा दिलाने की पूरी कोशिश कर रहा है। लोगों को जल्द दवा दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन

Trending Videos