सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1.980 kg of hashish and 935 grams of opium seized near Karadghat

Solan News: कराड़ाघाट के पास 1.980 किलो चरस व 935 ग्राम अफीम पकड़ी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट पुलिस की ट्रक चालक किया गिरफ्तार, कार चालक फरार
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। उपमंडल दाड़लाघाट के तहत कराड़ाघाट के पास लिंक रोड सुखन पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 1.980 किलोग्राम चरस और एक कार से 935 ग्राम अफीम बरामद की है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च को एसआईयू सोलन की टीम गश्त व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में थी। इस दौरान सूचना मिली कि मनोज कुमार (गांव पारनू, अर्की) कार में दाड़लाघाट की ओर और कमलेश कुमार गांव चमरोल, जेरी डाकघर चाखड़ ट्रक लेकर आ रहे हैं। दोनों वाहनों में भारी मात्रा में चरस और अफीम होने की जानकारी थी। सूचना के आधार पर कराड़ाघाट के पास नाकाबंदी की गई। सुबह करीब 5 बजे ऑल्टो कार को रोका गया, जिसमें मनोज कुमार सवार था। उसी समय ट्रक भी मौके पर पहुंचा और उसे भी रोक लिया गया। पूछताछ के दौरान कार चालक मनोज कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन फरार होने में वह सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में वाहनों की तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से 1.980 किलोग्राम चरस और कार से 935 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed