सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   30 transformers in Kaba and Bhojnagar areas stopped working, power remained off for several hours.

Solan News: काबा व भोजनगर क्षेत्र के 30 ट्रांसफार्मर ठप, कई घंटे रही बिजली बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की कमी का खामियाजा भुगत रहे लोग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंधड़ व बारिश के चलते कसौली विधानसभा क्षेत्र की काबा कलां, भोजनगर, बोहली पंचायत के दर्जनों गांव में बिजली गुल हो गई। इससे गडयार व काबा क्षेत्र के करीब 30 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। वहीं बिजली बोर्ड में पहले ही कर्मचारियों की कमी है, जिसके चलते शाम तक कुछ ही ट्रांसफार्मर सुचारू हो पाए। इसमें कुछ कर्मचारियों को काबा क्षेत्र में भेजा गया, जबकि कुछ गडयार क्षेत्र में डटे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बिजली बोर्ड के कर्मियों की संख्या कम होने के कारण अकसर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश व अंधड़ के दौरान बिजली काट दी जाती है, जो कई घंटों तक नहीं आती। कई बार दो से तीन दिन तक भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। हालांकि कर्मचारी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने जुट जाते हैं, मगर क्षेत्र के हिसाब से पर्याप्त कर्मचारी न होने से समस्या बढ़ जाती है। कई बार इस समस्या को स्थानीय विधायक व बोर्ड के पदाधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और बिजली का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed