सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain and strong winds hit the farmers' vegetable market.

Solan News: बारिश और तेज हवाओं से किसान जनता सब्जी मंडी पर पड़ी मार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds hit the farmers' vegetable market.
सोलन के पुराने बस अड्डे के पास लगी किसान जनता मंडी में रविवार को सब्जियों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
पुराने बस अड्डे के पास लगी मंडी में कम पहुंचे ग्राहक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे के समीप रविवार को लगने वाली किसान जनता सब्जी मंडी बारिश और खराब मौसम की भेंट चढ़ गई। सुबह के समय हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। प्रतिकूल मौसम के चलते इस बार किसानों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां पिछले रविवार को 10 से 15 किसान पहुंचे थे, वहीं इस रविवार केवल 5 से 7 किसान ही अपनी फसल लेकर पहुंचे। मंडी में सब्जी बेचने आए अजय और मनोहर ने बताया कि वे सुबह 7 बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन बारिश के कारण न केवल ग्राहक कम आए, बल्कि नमी की वजह से प्याज और कुछ अन्य सब्जियां भी खराब हो गईं। सुबह 11 बजे के बाद ही कुछ लोग खरीदारी के लिए निकले।
शिमला मिर्च और भिंडी हुई सस्ती
किसानों के अनुसार नई फसल और मौसम बदलने के कारण अब सब्जियों के दामों में कमी आने लगी है। रविवार को शिमला मिर्च और भिंडी के दाम एक बार फिर गिर गए। जहां भिंडी 30 रुपये बिकी, वहीं शिमला मिर्च 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे सब्जियों के दाम
मंडी में बिकने वाली सब्जियों में अब शिमला मिर्च और भिंडी के दाम दोबारा से कम हो गए हैं। मंडी में रविवार को शिमला मिर्च 25 और भिंडी 30 रुपये प्रति किलो तक बिकी। इसके अलावा टमाटर 30 से 35, प्याज 25 से 30, फूल गोभी 40 से 50, कद्दू 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिका। ब्रोकली 25 से 30, आलू 15, पत्ता गोभी 20 से 30, लौकी 30 से 40, गाजर 40, मूली 40, खीरा 20 से 30, मिर्च 80 रुपये किलो तक बिका। इनके अलावा लहसुन 100 और अदरक 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका।

सोलन के पुराने बस अड्डे के पास लगी किसान जनता मंडी में रविवार को सब्जियों की खरीदारी करते लोग।

सोलन के पुराने बस अड्डे के पास लगी किसान जनता मंडी में रविवार को सब्जियों की खरीदारी करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed