{"_id":"69f794786e7782115e04d93f","slug":"this-time-only-135-farmers-sold-their-crops-at-wheat-procurement-centers-in-bbn-solan-news-c-176-1-ssml1044-168619-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में इस बार गेहूं खरीद केंद्रों में सिर्फ 135 किसानों ने बेची फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में इस बार गेहूं खरीद केंद्रों में सिर्फ 135 किसानों ने बेची फसल
विज्ञापन
नालागढ़ की खरीद केंद्र में लगे गेहूं के ढेर- संवाद
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों से दूरी बना रहे किसान, व्यापारियों को बेच रहे गेहूं
नालागढ़-मलपुर में विभाग ने बनाए हैंं गेहूं खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में इस साल खुले गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इस बार किसानों ने अपनी गेहूं व्यापारियों को देना ही ठीक समझा है। पूरे सीजन में खरीद केंद्रों में अब तक केवल 135 किसान ही अपने गेहूं बेचने आए हैं। वहीं विभाग ने 8 अप्रैल से शुरू हुए इस सीजन में कुल 4394.000 क्विंटल गेहूं खरीदने में सफलता हासिल की है। इस बार गेहूं की प्रति क्विंटल कीमत में 160 रुपये की वृद्धि करते हुए एमएसपी 2,585 रुपये तय किया गया है, जिससे खरीद में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग की ओर से नालागढ़ और मलपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। नालागढ़ केंद्र में 108 किसानों से 3478.500 क्विंटल और मलपुर केंद्र में 27 किसानों से 915.500 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस बार किसानों के लिए दोनों केंद्रों पर बेहतर सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। केंद्रों में विश्राम गृह बनाए गए हैं, जहां पंखे, आरओ वाटर कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। किसान यूनियन के प्रधान सुरमुख सिंह ने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया में कई खामियां हैं। झरना लगाने के बाद जो बारीक गेहूं निकलता है, उसे खरीदने वाला कोई नहीं होता, जबकि व्यापारी बिना झरने के भी उसी दाम पर खरीद करते हैं।
कोट
इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य पहले से अधिक रखा गया है और एमएसपी में वृद्धि होने से किसानों को लाभ हुआ है। विभाग इस प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि किसानों को खरीद केंद्रों तक आसानी से पहुंचने और सुविधाएं प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।
श्रवण कुमार, जिला नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
Trending Videos