सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pranjal won the senior category, Ketan the sub-junior category and Aarti the junior category.

Solan News: सीनियर वर्ग में प्रांजल, सब जूनियर में केतन व जूनियर में आरती बनीं विजेता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pranjal won the senior category, Ketan the sub-junior category and Aarti the junior category.
बद्दी में जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ- संवाद।
विज्ञापन
बद्दी में जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Trending Videos

26 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 14वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रांजल ठाकुर और तनुज, सब जूनियर में केतन सिंह, प्रभजोत, अंश, जिवांश, दिव्या, पर्यांशी, संध्या और शिवानी और जूनियर वर्ग में आरती शर्मा, बनीत, प्रिया और यशस्वी राणा ने गोल्ड मेडल जीता। ताओलू इवेंट्स में अनमोल राणा, तनीषा, सविता और रुद्र चंदेल अपनी श्रेणियों में अव्वल रहे। सिंगल वेट कैटेगरी में अपने वर्ग में इकलौते खिलाड़ी होने और तकनीकी कौशल के आधार पर दूनी चंद, रमनदीप सिंह, मिलन चंदेल, दीन दयाल, रूपेंद्र जीत सिंह, मनीष कुमार, अनुराग चंदेल, दिलजीत और अनुराग राणा को भी राज्य स्तर के लिए सीधा चयनित किया गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सुकाम कंपनी के एचआर हेड अमन कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और चुनौतियों से लड़ने का जज्बा पैदा करते हैं। युवाओं को खेलों के साथ-साथ कौशल विकास की दिशा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला वुशू संघ सोलन के सचिव श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में सांडा और ताओलू इवेंट्स के विभिन्न वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुल 26 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी दर्शन सैनी, राजकुमार, गुरभाग सिंह, सुखविंद्र सैनी और भाग सिंह ने बच्चों को आर्थिक सहयोग व प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में वुशू संघ के कार्यकारिणी प्रधान जितेन्द्र राणा, सचिव श्याम लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष हरदेव सैनी, रविंद्र सिंह, जगजीत सिंह, हरदेव चंदेल, रोहित चंदेल और मनोज राणा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed