फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A broken-down HRTC bus has been parked by the roadside in Darlaghat for three days.

Solan News: दाड़लाघाट में तीन दिन से सड़क किनारे खड़ी है एचआरटीसी की खराब बस

Sat, 18 Jul 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर लोगों हो रही परेशानी, जाम भी लग रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के समीप रिकांगपिओ डिपो की हमीरपुर–रिकांगपिओ रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस पिछले तीन दिन से खराब होकर सड़क किनारे खड़ी है। इसके चलते राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस बुधवार को अचानक खराब हो गई थी।

बस में सवार यात्रियों में विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रिकांगपिओ जाने वाले यात्रियों को रात करीब 11 बजे तक बस के ठीक होने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन बस ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लोगों का कहना है कि बस पिछले तीन दिनों से सड़क किनारे खड़ी होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और कई बार जाम जैसी स्थिति बन रही है। इससे अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर बस खड़ी रहने से उनके दैनिक कार्यों और व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि खराब बसों की समय रहते मरम्मत कर उन्हें सड़क से हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों, वाहन चालकों और आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed