फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women selling everything from local vegetables and homemade spices to *makki ki roti* (corn flatbread).

Solan News: स्थानीय सब्जियां, घरेलू मसाले से लेकर मक्की की रोटी बेच रहीं महिलाएं

Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women selling everything from local vegetables and homemade spices to *makki ki roti* (corn flatbread).
शहर के मालरोड पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगे हुए स्टॉल। संवाद
मालरोड पर 8 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाए स्टॉल
विज्ञापन

हर सप्ताह लोगों को रहता है मालरोड पर स्टॉल लगने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क के समीप हर सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को लगने वाले स्टॉल पर 8 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घरेलू उत्पाद बेच रही है। इन उत्पादों में स्थानीय सब्जियां, लस्सी, घी, मसालों से लेकर माल-पूड़े और मक्की की रोटी बेची जा रही है। स्थानीय सब्जियों के स्टॉल पर पहुंचने के बाद यहां लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।

मालरोड पर लगने वाले स्टॉलों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से कई प्रकार के अचार भी बेचे जा रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वह काफी समय से मालरोड पर हर सप्ताह स्टॉल लगा रही है। ऐसे में अब लोगों को भी स्टॉल लगने का इंतजार रहता है। बताया कि कई लोग स्टॉल पूरा लगने से पहले ही उत्पादों की खरीद करने के लिए स्टॉल पर पहुंच जाते हैं। स्टॉल पर स्थानीय घी और लस्सी की सबसे अधिक मांग रहती है। समूह की महिलाओं की ओर से कई प्रकार के अचार भी बेचे जा रहे हैं। प्रति डिब्बे में आधा किलोग्राम अचार बेचा जा रहा है। इसमें गलगल का अचार 160 रुपये, लहसुन 250 से 300 रुपये, आम 160 रुपये, नींबू खट्टा मीठा 180 रुपये, मिक्स 160 रुपये, मशरूम 200 रुपये, आंवला 160 रुपये, जिमीकंद 200 रुपये और मिर्च का अचार 120 रुपये तक बेचा जा रहा है। इसके अलावा घी एक किलोग्राम 1100 रुपये और एक लीटर लस्सी की बोतल 30 रुपये की बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed