{"_id":"6a5b71eb23c29e98800eb922","slug":"skyrocketing-brick-prices-due-to-the-rains-solan-news-c-176-1-ssml1044-174227-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरसात के चलते ईंट के दाम में बेतहाशा वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरसात के चलते ईंट के दाम में बेतहाशा वृद्धि
Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के नंगल में बरसात के दौरान बंद पड़ा ईंट का भट्टा-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 रुपये में मिलने वाली ईंट मिल रही 9 रुपये में
पंजाब में ईंट की कमी के चलते हिमाचल के उत्पादकों ने बढ़ाए रेट
एक मकान पर केवल खाली ईंट के 70 हजार रुपये बढे
ओमपाल सिंह
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में अब मकान बनाना काफी महंगा हो गया है। ईंट के दाम में 35 फीसदी तक उछाल आ गया है। यह दाम दस से पंद्रह दिन के भीतर ही बढ़े हैं, जो ईंट पहले 6 रुपये में मिलती थी वह अब साढ़े 9 रुपये में मिल रही है। बरसात के सीजन में ईंट बनाने का कार्य बंद पड़ा है, जो ईंट भट्ठे की छत के नीचे है वहीं ईंट जनवरी तक चलेगी। नई ईंट नई साल में तैयार होगी। वहीं अनुमान है कि रक्षा बंधन के बाद ईंट के रेट और बढ़ने की उम्मीद है।
बीबीएन में 40 से अधिक ईंट के भट्ठे हैं। इन भट्टों में एक माह से काम बंद है। बिहार राज्य की लेबर इनमें काम करती है जो बरसात से पहले ही अपने राज्य की ओर प्रस्थान कर गई है। अब यह लेबर सितंबर माह में वापस आएगी। सितंबर माह में दोबारा ईंट बननी शुरू होगी जो जनवरी में तैयार होगी। अब जो ईंट इन भट्ठों में पड़ी है। वही बिक रही है। बरसात में पानी की उपलब्धता होने से भवन निर्माण कार्य अधिक होते हैं तो इन ईंट भट्टे के संचालकों ने अपने ईंट के रेट बढ़ा दिए हैं। अभी तक 5800 रुपये प्रति हजार ईंट मिल रही थी लेकिन अचानक रेट बढ़ा कर 9200 से लेकर 9700 रुपये प्रति हजार तक हो गया है।
भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार रमेश अबरोल व गुरबख्श खन्ना ने बताया कि सीमेंट, रेत बजरी व सरिया के रेट में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ईंट के रेट में 3 से साढ़े तीन हजार तक का उछाल आया है। 2 सौ गज के मकान में 22 हजार ईंटें लगती हैं। ऐसे में मकान में 70 हजार रुपये ईंट में अतिरिक्त देना पड़ेगा। सीमेंट अभी तक वहीं 300 रुपये बैग मिल रहा है। सरिया अभी 52 रुपये प्रति किलो के हिसाब से है। जो लंबे समय से चल रहा है। रेत बजरी में कोई रेट नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
उधर, शिवा ग्राम उद्योग समिति भट्टे के संचालक भूषण ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से ईंट नहीं बनी है। जो ईंट कामगारों ने तैयार की थी वह बारिश में खराब हो गई है। कामगार यहां से अपने राज्य में चले गए हैं। सितंबर में वापस आएंगे। सितंबर में नई ईंट बननी शुरू होगी जो जनवरी तक पक कर तैयार होगी। गुरुनानक भट्टे के संचालक गोल्डी ने बताया कि बरसात के चलते ईंट के दामों में उछाल आया है। भट्ठों पर जिसके पास जितनी ईंट है उसके आधार पर लोग रेट वसूल रहे हैं। पंजाब में ईंट के दाम साढ़े 10 हजार रुपये प्रति हजार है। पंजाब के ईंट के ग्राहक हिमाचल पहुंच रहे हैं जिससे ईंट के दाम में उछाल आ गया है।
--