सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A rat intruded into a panel, causing a feeder failure, halting work in several industries for hours.

Solan News: पैनल में चूहा घुसने से फीडर धड़ाम, कई उद्योगों में घंटों ठप रहा काम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काठा सब-स्टेशन में पैनल की वायर जली, दोपहर तक छह पैनल हो पाए चालू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र काठा स्थित बिजली सब-स्टेशन में सोमवार सुबह एक चूहे ने भारी तबाही मचा दी। पैनल के भीतर चूहा घुसने से वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट हो गया, जिससे पूरे पैनल की तारें जल गईं। इस तकनीकी खराबी के कारण 12 फीडर बंद हो गए और बद्दी के करीब एक तिहाई उद्योगों में उत्पादन पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार, काठा सब-स्टेशन में सुबह करीब 4:00 बजे यह हादसा हुआ। अचानक हुए शॉर्ट-सर्किट से पैनल की वायरिंग जल गई। इससे 12 फीडरों की बिजली गुल हो गई। बद्दी क्षेत्र में कुल 30 फीडर हैं, जिनमें से 12 के बंद होने से दर्जनों उद्योगों में काम रुक गया। बिजली बोर्ड की टीम ने सूचना मिलते ही मरम्मत का काम शुरू किया और दोपहर 2:00 बजे तक 6 फीडरों को बहाल कर दिया गया। बिजली गुल रहने से एक दर्जन से अधिक बड़े उद्योगों में दोपहर बाद तक मशीनें शांत रहीं। हालांकि बोर्ड ने शाम तक स्थिति सामान्य करने का दावा किया है, लेकिन उद्योगों को घंटों बिजली न मिलने से उत्पादन का नुकसान उठाना पड़ा।
कोट
पैनल में चूहा जाने से वायरिंग जल गई थी। इस कारण 12 फीडर बंद हुए थे। बोर्ड की टीम पूरी वायरिंग को बदलने का काम युद्ध स्तर पर कर रही है। छह फीडर चालू कर दिए गए हैं और शेष को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोबिन बैंसल, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed