सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The road leading to Himuda Colony has not been repaired even after a year.

Solan News: साल भर बाद भी नहीं सुधरी हिमुडा कॉलोनी को जाने वाली सड़क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Himuda Colony has not been repaired even after a year.
बरोटीवाला में हिमुडा टाऊनशीप को ट्रक यूनियन से जोड़ने वाले रास्ते की हालत खराब। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन और हिमुडा के बीच फंसा बजट, प्राकृतिक आपदा का हवाला देकर झाड़ा पल्ला
Trending Videos


उपायुक्त की ओर से अभी तक नहीं मिला बजट
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में प्रशासन की अनदेखी आम जनमानस पर भारी पड़ रही है। हिमुडा टाउनशिप को ट्रक यूनियन से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले एक साल से बदहाली के आंसू बहा रही है। पिछले वर्ष की भारी बरसात में टूटी यह सड़क आज तक ठीक नहीं हो पाई है, जिससे यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बीते साल मानसून के दौरान बरोटीवाला ट्रक यूनियन के पास मधाला को जोड़ने वाला अस्थायी पुल बह गया था, जिसके साथ ही हिमुडा टाउनशिप का संपर्क मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे में यह मार्ग किसी डेथ ट्रैप से कम नहीं है। हिमुडा टाउनशिप सोसाइटी के प्रधान हरिचंद चौधरी ने रोष जताते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। अधिकारियों का तर्क है कि सड़क प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई है, इसलिए इसकी मरम्मत का पैसा उपायुक्त कार्यालय से आएगा, लेकिन न तो प्रशासन बजट जारी कर रहा है और न ही विभाग अपने स्तर पर कोई कदम उठा रहा है।
कोट
सड़क प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी। इसकी मरम्मत के लिए बजट की मांग को लेकर उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होकर आएगा, सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप, सहायक अभियंता, हिमुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed