{"_id":"69bc4b0a13d4f113550363b5","slug":"even-the-rain-could-not-stop-the-devotees-12-thousand-people-took-blessings-at-the-shrine-of-maa-shoolini-solan-news-c-176-1-ssml1042-165417-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम, मां शूलिनी के दर पर 12 हजार ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम, मां शूलिनी के दर पर 12 हजार ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
मां शूलिनी मंदिर में परिसर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन लोगों जिले के मंदिरों में सुबह 5:00 बजे खुल गए कपाट
लोगों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में पहले नवरात्र के दिन हुई बारिश भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। मां शूलिनी मंदिर में दोपहर 3 बजे तक करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इसी तरह जिले के अन्य माता मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने मनोकामनाएं मांगी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय स्थित मां शूलिनी मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों की कतारें लग गई थीं। मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। दोपहर 12 बजे तक मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। शाम को स्थानीय लोगों ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। मां दुर्गा मंदिर माल रोड, मां काली मंदिर शामती, दुर्गा मंदिर चंबाघाट, शीतला माता मंदिर और सिद्धेश्वरी मंदिर पुलिस लाइन सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस व होमगार्ड तैनात
नवरात्र के दौरान प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवान भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। मां शूलिनी मंदिर में विशेष रूप से सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है, क्योंकि यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है।
धर्मपुर के मां मनसा देवी मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु
धर्मपुर स्थित मां मनसा देवी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों का आना-जाना जारी रहा। दोपहर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Trending Videos