सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A storm in Kathed, Solan, set a transformer on fire, and a tree fell on the railway station stairs in Dharampur.

Solan News: सोलन के कथेड़ में अंधड़ से ट्रांसफार्मर में लगी आग, धर्मपुर में रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर गिरा पेड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A storm in Kathed, Solan, set a transformer on fire, and a tree fell on the railway station stairs in Dharampur.
धर्मपुर के रोलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते में गिरा पेड। संवाद
विज्ञापन
अंधड़ और मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित, गुठलीदार फलों के साथ गेहूं फसल को नुकसान
Trending Videos

टमाटर, शिमला मिर्च और फ्रासबीन के लिए बारिश बनी संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। अंधड़ के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश और अंधड़ से जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं विद्युत व्यवस्था और कृषि क्षेत्र को भी तगड़ा झटका लगा है। अंधड़ का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। अंधड़ के चलते सोलन शहर के कथेड़ में विद्युत बोर्ड के एक ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे के बाद शहर के कई हिस्सों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। मरम्मत कार्य के चलते लोगों को घंटों अंधेरे में गुजारने पड़े। मौसम के इस मिजाज ने अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। तूफान ने गुठलीदार फलों को भारी क्षति पहुंचाई है। मैदानी इलाकों में गेहूं की कटाई और ऊपरी क्षेत्रों में लहसुन निकालने का काम बारिश के चलते बीच में ही रुक गया। हालांकि, यह बारिश टमाटर, शिमला मिर्च और फ्रासबीन जैसी नकदी फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी है।
धर्मपुर में रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर गिरा पेड़
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर रेलवे स्टेशन के पास अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। यहां रेलवे स्टेशन और सुबाथू रोड के बीच एक विशाल सफेदे का पेड़ जड़ से उखड़कर रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि पास की पार्किंग में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा जानी-माली नुकसान हो सकता था। पेड़ गिरने से स्टेशन का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed