फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested with chitta

Solan News: होटल में 41.08 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चंबाघाट के एक होटल के कमरे में दी पुलिस ने दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंबाघाट के पास स्थित एक होटल के कमरे में दबिश देकर तीन लोगों को 41.08 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो पंजाब के रहने वाले हैं।

आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35 वर्ष) निवासी सुखेरा बस्ती, अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब, युवराज सिंह (25 वर्ष) निवासी न्यू जनता नगर, जिला लुधियाना, पंजाब और संदीप कौर उर्फ नेहा (35 वर्ष) पत्नी तुषार तरीखा निवासी सुखेरा बस्ती, अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed