{"_id":"6a68b5d9c10081429b0cce1e","slug":"won-in-college-compitition-solan-news-c-176-1-sln1013-175155-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कविता पाठ में अंकित, भाषण में दीक्षित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कविता पाठ में अंकित, भाषण में दीक्षित प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृत महाविद्यालय में हुई जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता
दीक्षित और अंकित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ में शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्र अंकित शर्मा और भाषण प्रतियोगिता में शास्त्री तृतीय वर्ष के दीक्षित शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के 7 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें से दीक्षित और अंकित का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्रतियोगिता में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कविता पाठ में संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने एकतरफा जीत हासिल की। शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्र अंकित शर्मा ने पहला, सुमित कुमार ने दूसरा और सिद्धांत सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में शास्त्री तृतीय वर्ष के दीक्षित शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला सोलन में पहला स्थान, प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष के वंश भारद्वाज चौथा और शास्त्री प्रथम वर्ष की शिवानी ने सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नारा लेखन प्रतियोगिता में प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यम शर्मा ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने सभी विजेता व चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज को भी विशेष रूप से बधाई दी।