फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   alligation in industry

Solan News: बद्दी की धागा मिल पर प्रदूषण नियमों की अनदेखी के आरोप

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिना कंसेंट टू ऑपरेट वेंडर को मिल रही थी एंट्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक प्रमुख धागा मिल पर प्रदूषण विभाग के नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार उद्योग परिसर से बॉयलर की राख ऐसे वेंडर के माध्यम से उठाई जा रही थी, जिसके पास आवश्यक कंसेंट टू ऑपरेट नहीं था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने उद्योग प्रबंधन से जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि मामले के सामने आने के बाद उद्योग प्रबंधन ने संबंधित वेंडर को उद्योग से बाहर कर दिया है। अब प्रदूषण विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और नियमों के आधार पर वेंडर के साथ-साथ उद्योग के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है। यहीं नहीं ठेकेदार राख को खुले में फेंक रहा था। नियम के अनुसार जहां पर राख फेंकी जाती है वहां पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही चहारदीवारी का होना जरूरी है लेकिन ठेकेदार खुले में इसे फेंक रहा था। जिससे आसपास प्रदूषण फैल रहा था।

प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल परमार ने बताया कि उद्योग प्रबंधन ने विभाग को स्पष्ट किया है कि बिना कंसेंट टू ऑपरेट वाले किसी भी वेंडर को आगे उद्योग में कार्य नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित वेंडर के कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा। यदि जांच के दौरान पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन या अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं तो वेंडर और उद्योग दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed