फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp in school

Solan News: हेपेटाइटिस से बचाव का दिया संदेश

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर कराड़ाघाट विद्यालय में करवाईं पोस्टर मेकिंग, भाषण व समूह चर्चा प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में हुआ।
एचआईवी काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज, सिविल अस्पताल अर्की के काउंसलर विजय कुमार शांडिल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस मुख्य रूप से यकृत को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है। हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की समय पर पहचान व उपचार न होने पर यह गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता अपनाने और सुरक्षित जीवनशैली जीने का आग्रह किया। सुरक्षित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई या ब्लेड का उपयोग न करने की सलाह दी गई। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण करवाने पर जोर दिया गया। शांडिल ने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार व समाज तक सही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाने, भाषण प्रतियोगिता और समूह चर्चा का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से हेपेटाइटिस से बचाव, स्वच्छता और टीकाकरण का संदेश दिया। समूह चर्चा में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य रक्षा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग और विजय कुमार शांडिल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed