सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Action taken against gas agency in Baddi, consumers' connections shifted

Solan News: बद्दी में गैस एजेंसी पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के कनेक्शन शिफ्ट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
10 गांवों को परवाणू और 24 काे नालागढ़ से मिलेगी गैस
Trending Videos

बद्दी की गैस एजेंसी का बीते सप्ताह अनियमितता पर हो गया था लाइसेंस रद्द
एजेंसी के उपभोक्ताओं को दो एजेंसियों में किया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। गैस सिलिंडरों के वितरण में गड़बड़ी को लेकर बीते सप्ताह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने बद्दी की एक गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके तहत आने वाले उपभोक्ताओं को अब दो अन्य गैस एजेंसियों से अटैच किया है।
इनमें मां दुर्गा गैस एजेंसी, परवाणू और राजेंद्रा गैस एजेंसी नालागढ़ शामिल हैं। अब ये दोनों एजेंसियां संबंधित एजेंसी के सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करेंगी। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सोलन को भी सूचित कर दिया है। उनसे उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक आदेश जारी करने को कहा गया है। साथ ही उन गांवों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिन्हें इन एजेंसियों के साथ जोड़ा गया है। संबंधित गांवों के उपभोक्ता अब निर्धारित एजेंसियों से गैस सिलिंडर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा गैस एजेंसी परवाणू के साथ 10 गांव जोड़े गए हैं। इसमें बद्दी, संडोली, बरोटीवाला, झाड़माजरी, गुल्लरवाला, सूरजपुर, मंधाला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-1, 2 और 3, अमरावती अपार्टमेंट तथा मलपुर व भुड शामिल हैं। यह एजेंसी इन सभी क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करेगी।
राजेंद्रा गैस एजेंसी नालागढ़ के साथ 24 गांव जोड़े गए हैं। इनमें भाटियां, भोगपुर, ढांग निहली, गागुवाल, गोलजमाला, खेड़ा, किरपालपुर, किशनपुरा, लोधी माजरा, मंझोली, मानपुरा, रामशहर, मित्तियां, लोहारघाट, रडियाली, राजपुरा, रेड़ु उपरला, बैरछा, सनेड़, थाना, ढाना, बेरसन, नालागढ़, प्लासी कलां, पंजेहरा और नवाग्राम शामिल हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने बताया कि अनियमितताओं के चलते बद्दी की एक गैस एजेंसी को निलंबित किया है। यहां के उपभोक्ताओं को परवाणू और नालागढ़ की गैस एजेंसियों में स्थानांतरित कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता अब इन एजेंसियों से गैस सिलिंडर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed