{"_id":"69d3c3df9bd89c9df10d7297","slug":"keep-an-eye-on-criminals-hiding-in-de-addiction-centres-dhiman-solan-news-c-176-1-ssml1044-166686-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्रों में छिपे अपराधियों पर नजर रखें : धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्रों में छिपे अपराधियों पर नजर रखें : धीमान
विज्ञापन
बद्दी में नशा मुक्त अभयिान के तहत बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी विनोद धीमान- स्रोत- विभाग
विज्ञापन
एसपी ने नशा मुक्त अभियान की बैठक में दिए निर्देश
बीबीएन में संदिग्धों का होगा चरित्र सत्यापन, विश्वविद्यालयों में लगेंगी शिकायत पेटी
नशा मुक्त अभियान बैठक में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रणनीति तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस की मासिक नशा मुक्त अभियान बैठक में अवैध नशा व्यापार पर रोक लगाने और युवाओं को जागरूक करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक एसपी बद्दी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि बाहरी राज्यों के कुछ अपराधी नशा मुक्ति केंद्रों में शरण ले रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को केंद्रों में रह रहे लोगों का चरित्र सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। शिक्षण संस्थानों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विश्वविद्यालय में शिकायत पेटी लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि परिसर के अंदर या बाहर सक्रिय तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता अभियान चलाने, शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए कोटपा अधिनियम के तहत नियमित जांच करने और पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों की मासिक बैठक सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही सामुदायिक सहयोग से इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos