{"_id":"69d3b564c98780309f0b1fc5","slug":"beauty-parlor-training-for-women-begins-solan-news-c-176-1-sln1013-166678-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेक-अप, पार्लर के उपकरणों की दी जानकारी
35 दिनों तक 30 महिलाओं को निशुल्क मिलेगी ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण के लिए महिलाओं की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिविर के लिए 30 महिलाओं ने आवेदन किया है।
शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों को मेकअप और पार्लर में उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले प्रैक्टिकल सत्रों के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण शिविर 35 दिनों तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में उपयोग होने वाली सभी सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारीया ने बताया कि पहले दिन आवेदन प्रक्रिया भी जारी रही, जिसके चलते प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रारंभिक जानकारी ही दी जा सकी। मंगलवार से महिलाओं को 35 दिनों तक नियमित निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
Trending Videos