{"_id":"6a709662df4197c82e0b3205","slug":"action-taken-against-those-littering-in-the-open-challans-issued-to-40-people-solan-news-c-176-1-sln1013-175619-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खुले में कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खुले में कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों के काटे चालान
Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की टीम ने किया शहर के वार्डों का औचक निरीक्षण
खुले में कूड़ा फेंकते पाए गए लोगों के काटे 10 हजार रुपये के चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की ओर से शहर में जगह-जगह खुले में पड़े कूड़े की बढ़ती समस्या को लेकर सोमवार को कड़ी कार्रवाई की गई। निगम की ओर से खुले में कूड़ा फेंकने पर 40 लोगों के चालान काटे गए। निगम की टीम की ओर से शहर के वार्डों में जगह-जगह जाकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निगम के सफाई निरीक्षक ने लोगों की शिकायतों वाले स्थानों पर जाकर जांच की।
इस दौरान कूड़ा फेंकते जाए जाने पर लोगों पर कार्रवाई कर 10 हजार रुपये की वसूली की गई। निगम की ओर से शहर के वार्ड नंबर 3, 4, 7, 8, 14 और 17 समेत अन्य वार्डों में भी लोगों पर कार्रवाई की गई। हर व्यक्ति का 250 रुपये का चालान काटा गया। साथ ही दोबारा खुले में कूड़ा फेंकते समय पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान निगम के सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि निगम के पास रोजाना कूड़ा खुले में फेंके जाने की शिकायतें आती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड के संबंधित स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि वार्ड के आसपास के लोग अपने घरों का कूड़ा निगम को देने की बजाय खुले में फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर निगम ने सभी के चालान काटे हैं। शहर को साफ रखने के लिए निगम आगे भी कार्रवाई करता रहेगा।