{"_id":"6a70a490433baa187e0a5b07","slug":"pensioners-outstanding-dues-should-be-released-soon-solan-news-c-176-1-sln1010-175636-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेंशनरों की बकाया राशि जल्द की जाए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेंशनरों की बकाया राशि जल्द की जाए जारी
Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ नालागढ़ की बैठक में उपस्थित सदस्य स्रोत: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ नालागढ़ की बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय जोशी ने की। इसमें पेंशनरों ने लंबित बकाया राशि के भुगतान सहित विभिन्न वित्तीय मांगों को लेकर बोर्ड प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशन और अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान समय पर नहीं होने से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बोर्ड प्रशासन से आग्रह किया कि पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और लंबित राशि का जल्द भुगतान किया जाए।
अध्यक्ष विजय जोशी ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही वित्तीय मांगों के समाधान का इंतजार किया जा रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर नियमित खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए समय पर भुगतान मिलना जरूरी है। उन्होंने बोर्ड से मानवीय आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने पेंशनरों को आजकल हो रही साइबर ठगी के विषय जानकारी दी तथा सभी से आग्रह किया कि अनजाने नंबर से आए किसी भी लिंक को न खोलें और न ही फोन पर कोई जानकारी सांझा करें अन्यथा खाता खाली हो सकता है। बैठक में संघ पदाधिकारियों ने संगठन की अन्य गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
बैठक में अध्यक्ष विजय जोशी के अलावा रविंद्र ठाकुर, मुरली गुप्ता, धर्म चंद, बाबू राज, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, सालिगराम धीमान, सुभाष शर्मा, भाग सिंह चंदेल, देव राज, रामकिशन, विद्याधर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।