{"_id":"6a7089410f3fb5a37c0c5848","slug":"the-district-level-independence-day-celebration-will-be-held-at-thodo-ground-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-175589-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के ठोडो मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के ठोडो मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
Mon, 03 Aug 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित बैठक दौरान मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कर्मचारी होंगे सम्मानित, आठ अगस्त तक मांगी गई सम्मान सूची
स्कूलों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को 10 तक देनी होगी कार्यक्रमों की सूची
समाराेह की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। जबकि बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल ने किया। हालांकि अभी इस बैठक में मुख्यातिथि कौन होगा यह तय नहीं हुआ है।
समारोह के मुख्यातिथि सबसे पहले शहीद स्मारक पर जाकर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 11:00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात पुलिस, होमगार्ड्स और अन्य टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट निकाला जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य हस्तियों की सूची सभी विभागों को 08 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय सोलन में जमा करवानी होगी। इसके अलावा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों को अपनी संपूर्ण सूची 10 अगस्त तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे ठोडो मैदान या नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल शक्ति, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा नगर निगम सोलन को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।