{"_id":"6a26d1e000b715178e0c1abd","slug":"appointment-of-observers-for-the-election-of-mayor-and-deputy-mayor-solan-news-c-176-1-ssml1040-171164-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महापौर, उपमहापौर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महापौर, उपमहापौर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों की लेगी राय, पदाधिकारी जल्द करेंगे बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा ने प्रदेश की तीन नगर निगमों में महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। सोलन नगर निगम के लिए चौपाल के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
ये सभी नेता जल्द ही सोलन नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में एक-एक पार्षद से राय लेकर दोनों महत्वपूर्ण पदों के लिए नाम तय किए जाएंगे। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से नगर निगम सोलन के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ नहीं दिलाई गई है। शपथ ग्रहण के बाद विशेष सदन की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें महापौर और उपमहापौर पद के लिए नाम प्रस्तावित कर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम सोलन में पहली बार भाजपा का महापौर चुना जाएगा।
Trending Videos